हामिद अंसारी से पद्मश्री वापस ले हिंदू सेना ने गृहमंत्री को पत्र लिखा – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हामिद अंसारी से पद्मश्री वापस ले हिंदू सेना ने गृहमंत्री को पत्र लिखा

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

हामिद अंसारी से पद्मश्री वापस ले हिंदू सेना ने गृहमंत्री को पत्र लिखा

 

Advertisement Box

 

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा दिल्ली पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को दिए गए पद्मश्री सम्मान को वापस लेने की मांग उठी है. हिंदू सेना ने इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपा है. संगठन का कहना है कि अंसारी के पुराने मामलों और हालिया बयानों को देखते हुए उनसे यह सम्मान वापस लिया जाना चाहिए.

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने मंगलवार को जारी बयान में यह मांग की. संगठन ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पुराने आरोपों के साथ अंसारी के सार्वजनिक बयानों का हवाला दिया है. साथ ही, इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी की है राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आरोपों का दिया हवाला

हिंदू सेना ने अपनी मांग के समर्थन में पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा से जुड़े पुराने विवाद का जिक्र किया है. संगठन ने आरोप लगाया कि मिर्जा ने अंसारी के उपराष्ट्रपति रहने के दौरान उनसे संपर्क होने की बात कही थी. इसके अलावा, ईरान में अंसारी के राजनयिक कार्यकाल को लेकर पूर्व खुफिया अधिकारियों की ओर से लगाए गए पुराने आरोपों का भी हवाला दिया गया है. संगठन का कहना है कि इन मामलों को राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया जानकारी से जुड़े सवालों के तौर पर देखा जाना चाहिए.बयानों को लेकर भी जताई आपत्ति हिंदू सेना ने अंसारी के हालिया सार्वजनिक बयानों पर भी सवाल उठाए हैं. संगठन का आरोप है कि उनकी टिप्पणियों में हिंदू समुदाय और दक्षिणपंथी विचारधारा को निशाना बनाया गया. संगठन के मुताबिक, ऐसे बयानों से देश की छवि प्रभावित होती है और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंच सकता है हिंदू सेना का कहना है कि ‘पद्मश्री जैसे नागरिक सम्मान उन लोगों को दिए जाते हैं, जिनके योगदान को देश के लिए अहम माना जाता है. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोपों और विवादित बयानों के बीच अंसारी के पास यह सम्मान बने रहना उचित नहीं है’.गृह मंत्रालय से जांच कराने की मांग हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर रहने वाले लोगों से राष्ट्रीय एकता और देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति निष्ठा की उम्मीद की जाती है. उन्होंने मांग की कि अंसारी से पद्मश्री वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाए. संगठन ने गृह मंत्रालय से इन आरोपों की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराने की भी अपील की है

हामिद अंसारी को पद्मश्री पुरस्कार इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दिया गया था।मोहम्मद हामिद अंसारी को वर्ष 1984 में सिविल सेवा भारतीय विदेश सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उस समय देश की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी थीं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp