
प्रधानाचार्य ने 3 छात्राओं को हवाई-यात्रा करवाई
दैनिक शुभ भास्कर रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत,राजस्थान अजीतगढ़ , सीकर जिले के तहसील में सेठ रामेश्वरलाल सहरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़भोपजी की कक्षा -12 वीं की 3 छात्राओं को विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल टेलर ने जयपुर से उदयपुर की हवाई-यात्रा करवाई। विद्यालय की तीनों छात्राओं गुंजन सैनी, कल्पना बड़सरा एवं पूजा चौधरी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा -2026 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया था। विद्यालय के प्राध्यापक मुन्नालाल गढ़वाल के मार्गदर्शन में छात्रा गुंजन सैनी,कल्पना बड़सरा एवं पूजा चौधरी को जयपुर से उदयपुर हवाई-यात्रा करवाई गई। यात्रा के दौरान छात्राओं ने हवाई सफर का अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ उदयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया तथा वहां की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना-पहचाना। पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल टेलर का भी विद्यालय में समारोहपूर्वक स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में एसीबीईओ खण्डेला हरफूलराम बिजारणिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन मनोज शर्मा ने किया।











