राजस्थान में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री से मिले – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री से मिले

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

राजस्थान में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री से मिले

 

Advertisement Box

 

दैनिक शुभ भास्कर नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय मुलाकात की है. इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के विकास कार्यों को गति देना, राज्य की बड़ी जल परियोजनाओं पर केंद्र से समन्वय स्थापित करना और भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप साझा करना था. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं. इन प्रमुख बड़ी योजनाओं और मुद्दों पर हुई चर्चा: . जल संकट निवारण और नदी लिंक परियोजनाएं: राजस्थान में पानी की पुरानी समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीएम ने यमुना जल समझौता, रामसेतु जल योजना, किशाऊ, नर्मदा और इंदिरा गांधी नहर परियोजना के क्रियान्वयन की प्रगति से पीएम को अवगत कराया. इसके तुरंत बाद उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मुलाकात कर इन समझौतों पर तेजी से काम करने का आग्रह किया.

2. पचपदरा रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल हब: मुख्यमंत्री ने बाड़मेर के पचपदरा रिफाइनरी के आसपास विकसित हो रहे पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रधानमंत्री के सामने रखी. प्रधानमंत्री ने इस औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की ओर से विशेष इंसेंटिव और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

3. वर्ष 2047 तक ‘विकसित राजस्थान’ का संकल्प: राज्य सरकार बुनियादी ढांचे Infrastructure निवेश और सुशासन के जरिए राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र के सहयोग से राज्य ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा.

4. केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा: बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और लखपति दीदी योजना जैसी जनकल्याणकारी स्कीमों के राजस्थान में सफल क्रियान्वयन और उनके आगामी लक्ष्यों पर भी मंथन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि “टीम इंडिया” की भावना के साथ केंद्र सरकार राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य की हर जरूरत को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp