राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ R S S के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ R S S के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं,

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
R S S के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं,

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा नई दिल्ली पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता का गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है.

Advertisement Box


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! मैं उन सभी विभूतियों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा और संवारा है. समाज के उत्थान के लिए काम किया उन्होंने आगे लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता का गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है. अनगिनत स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र-प्रथम की भावना से सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है. मुझे विश्वास है कि यह भावना आने वाले समय में भी देश को और सशक्त एवं सुदृढ़ करेगी. पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी हैं.


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्र को आराध्य, समाज को परिवार और सेवा को साधना मानकर मां भारती के परम वैभव के लिए समर्पित, विश्व के सबसे विशाल सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र तक ‘इदं राष्ट्राय इदं न मम’ का भाव जगाती यह राष्ट्र-साधना माँ भारती के परम वैभव की अखंड यात्रा है. भारत माता की जय. सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 101वीं वर्षगांठ पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के दूरदर्शी नेतृत्व में बोया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी बीज एक विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसकी शाखाएं देश के कोने-कोने तक फैली हैं. प्रतिदिन की शाखा से शुरू हुई यह यात्रा आज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सामाजिक समरसता जैसे अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ योगदान के रूप में दिखाई देती है

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp