राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटखावदा में खेल सप्ताह का शुभारंभ – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटखावदा में खेल सप्ताह का शुभारंभ

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटखावदा में खेल सप्ताह का शुभारंभ

राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटखावदा में आज खेल सप्ताह का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ परिचय एवं उद्घाटन समारोह से हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रेमपाल यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ. सरिता जैन ने अपने उद्बोधन में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने का संदेश दिया।

Advertisement Box

खेल सप्ताह के प्रथम दिवस बुक बैलेंस रेस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ एवं रिले रेस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुक बैलेंस रेस में प्रथम स्थान बीना गुर्जर, द्वितीय स्थान फूली मीना एवं तृतीय स्थान अनीता मीना ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर संतोष मीना, पूजा गुर्जर एवं सपना गुर्जर रहीं। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में शिमला मीना, अनीता मीना एवं पूजा गुर्जर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में प्रथम स्थान सुनीता गुर्जर व अनीता मीना, द्वितीय स्थान शिमला मीना व फूली मीना एवं तृतीय स्थान बीना गुर्जर व सपना गुर्जर ने प्राप्त किया। विजेता छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. सुनीत मील, समीक्षा शर्मा, डॉ. सुमन खंगार, डॉ. पंकज भारद्वाज, डॉ. रामधन मीणा उपस्थित रहे। खेल सप्ताह के आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp