उत्तर पश्चिम रेलवे में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए रेल जन संवाद कार्यक्रम – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर पश्चिम रेलवे में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए रेल जन संवाद कार्यक्रम

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

उत्तर पश्चिम रेलवे में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए रेल जन संवाद कार्यक्रम

दैनिक भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा राजस्थान जयपुर रेलवे में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा रेल परिसरों और ट्रेनों में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे में व्यापक स्तर पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, अजमेर, जोधपुर एवं बीकानेर मंडलों के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से यात्रियों एवं आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा रेल यात्रा से जुड़े उनके अनुभवों, सुझावों और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई। रेल जन संवाद के दौरान यात्रियों को रेल परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल वातावरण के निर्माण में प्रत्येक यात्री की सहभागिता के महत्व पर भी जोर दिया गया। यात्रियों से बातचीत के दौरान रेल सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा यात्रा के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं की समीक्षा कर उनके समाधान और आवश्यक सुधार के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जयपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल जन संवाद कार्यक्रम में श्री जे.एस. लाकरा, अपर महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे तथा श्री रवि जैन, मंडल रेल प्रबंधक, जयपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और रेल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। जयपुर मंडल के कुल 37 स्टेशनों पर रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। अजमेर मंडल में 18 स्टेशनों पर रेल जन संवाद के माध्यम से यात्रियों से उनके रेल यात्रा के अनुभवों, उपलब्ध सुविधाओं तथा समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। श्री राजू भूतड़ा, मंडल रेल प्रबंधक, अजमेर ने अजमेर एवं ब्यावर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने अजमेर से ब्यावर के बीच ट्रेन में यात्रा कर यात्रियों से फीडबैक भी लिया तथा समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Advertisement Box

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में श्री अनुराग त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, जोधपुर ने यात्रियों एवं आमजन से संवाद कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने रेल परिसर एवं ट्रेनों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। जोधपुर मंडल के कुल 18 स्टेशनों पर रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बीकानेर रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल जन संवाद कार्यक्रम में श्री गौरव गोविल, मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर ने भाग लिया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे द्वारा विशेष अभियान 6.0 के रेल जन संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से रेलवे और यात्रियों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समस्याओं की पहचान करने तथा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों के सहयोग से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का वातावरण सुनिश्चित करना है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp