रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित संपन्न हुए – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित संपन्न हुए

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित संपन्न हुए

दैनिक शुभ भास्कर रिपोर्टर शंभू सिंह शेखावत राजस्थान नीम का थाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाटन पंचायत समिति के राजकीय महाविद्यालय पाटन में छात्राओं के सशक्तीकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से संचालित किए जाने वाले ‘रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण पूर्व परिचर्चा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण परियोजना की रूपरेखा, इसके प्रमुख उद्देश्यों तथा दैनिक जीवन में इसकी महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल आत्मबल बढ़ाते हैं, बल्कि किसी भी विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना करने का साहस भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को पूरे मनोयोग से इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य श्रीमती किरण यादव ने विगत सत्र में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के अनुभवों को छात्राओं के साथ साझा किया। उन्होंने वर्तमान परिवेश में छात्राओं के लिए इस प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर जोर दिया। वहीं हिंदी विभाग की सहायक आचार्य श्रीमती सरोज गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा का साधन नहीं है, बल्कि यह छात्राओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निखार का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम का सफल संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य ज्योति शर्मा द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी और अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्य रितु शर्मा ने आगामी दिनों में शुरू होने वाली प्रशिक्षण सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की ,तथा उपस्थित सभी प्रध्यापकों, कर्मचारीयों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में दिनेश बैंरवा, सहायक आचार्य व अन्य संस्था स्टाफ ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया ओरिएंटेशन में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp