सवर्ण समाज के अधिकारों की मांग को लेकर जयपुर में आज जुटेगा समाज,विद्याधर नगर में होगी आक्रोश सभा। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सवर्ण समाज के अधिकारों की मांग को लेकर जयपुर में आज जुटेगा समाज,विद्याधर नगर में होगी आक्रोश सभा।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report
  • सवर्ण समाज के अधिकारों की मांग को लेकर जयपुर में आज जुटेगा समाज,विद्याधर नगर में होगी आक्रोश सभा।

परशुराम सेना राजस्थान ने अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान।

दैनिक शुभ भास्कर नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट राजस्थान अलवर-बसवा- सवर्ण समाज के अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर रविवार,25 अक्टूबर को जयपुर के विद्याधर नगर में सवर्ण आक्रोश सभा आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के नेतृत्व में होने वाली इस सभा में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों, युवाओं और समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। परशुराम सेना राजस्थान ने समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सवर्ण समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठा रहा है। इन्हीं मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस सभा का आयोजन किया जा रहा है। सभा में समाज के अधिकारों, युवाओं के भविष्य,शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।EWS प्रक्रिया के सरलीकरण सहित कई मांगें उठेंगी जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि सभा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग EWS के प्रमाण पत्र जारी करने की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने,राजस्थान में सवर्ण आयोग का गठन करने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC के संबंधित नियमों पर पुनर्विचार करने तथा आरक्षण व्यवस्था में तार्किक एवं न्यायसंगत सुधार करने जैसी मांगें प्रमुखता से रखी जाएंगी।उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। समाज की विभिन्न मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी संगठनों और युवाओं को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।समाज के सभी संगठनों से पहुंचने की अपील परशुराम सेना राजस्थान की ओर से ब्राह्मण समाज सहित सवर्ण समाज के सभी संगठनों,पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं से 25 अक्टूबर को विद्याधर नगर,जयपुर में आयोजित सवर्ण आक्रोश सभा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। संगठन का कहना है कि समाज की मांगों को मजबूती से उठाने के लिए व्यापक भागीदारी और एकजुटता आवश्यक है। मिडिया को यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारीपरशुराम सेना राजस्थान के जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp