राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गदगद हुए PM मोदी सेना के शौर्य को काशी ने किया सलाम – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गदगद हुए PM मोदी सेना के शौर्य को काशी ने किया सलाम

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गदगद हुए PM मोदी सेना के शौर्य को काशी ने किया सलाम

नमो घाट पर वायुसेना के एयर शो ने बिखेरा अदम्य शौर्य का जलवा, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

Advertisement Box

डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l धर्मनगरी वाराणसी में रविवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षणों का गवाह बना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे के तहत काशी पहुंचे जहाँ उन्होंने औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात देने के साथ-साथ भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो विंग्स ओवर गंगा का आनंद लिया नमो घाट के आसमान में जब राफेल सुखोई और सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के विमानों ने गर्जना करते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाए तो पूरा काशी परिसर भारत माता की जय और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां में स्थित अरविंद लिमिटेड अरविन्द मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करके की लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 7-8 एकड़ में तैयार इस प्लांट से पूर्वांचल के हजारों युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिलेगा यहाँ जॉकी यूएस पोलो और एरो जैसे वैश्विक ब्रांड्स के वस्त्र तैयार होंगे प्लांट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 300 से अधिक महिला कामगारों से पीएम मोदी ने सीधा संवाद किया और अपना हुनर अपनी पहचान के दृष्टिकोण के तहत उनके कार्यों की सराहना की इसके बाद उन्होंने मिल परिसर में लगाई गई वस्त्रों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया नमो घाट पर वायुसेना का एयर शो: काशी के आसमान में सजा एयरबैड औद्योगिक कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी सीधे नमो घाट पहुँचे उनके साथ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। नमो घाट पर पहुँचने पर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने आसमान में रंग-बिरंगे धुएं और पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गंगा नदी और घाटों की अलौकिक पृष्ठभूमि में वायुसेना के जांबाजों ने एक के बाद एक कई शानदार फॉर्मेशन प्रस्तुत किए नीलकंठ फॉर्मेशन नीलकंठ फार्मेशन तीन राफेल लड़ाकू विमानों ने आसमान में गर्जना करते हुए नीलकंठ फॉर्मेशन बनाई प्रचंड फॉर्मेशन प्रचंड फार्मेशन सुखोई-30 मकई राफेल जगुआर मिराज-2000 एलसीए तेजस और मिग-29 जैसे घातक लड़ाकू विमानों ने तीर के नोक की आकृति में उड़ान भरकर अपनी ताकत दिखाई नौ हॉक विमानों दशश्वीमेध फार्मेशन ने आसमान में अद्भुत कलाबाजियां दिखाते हुए तिरंगा ‘A’ आकार और दिल हार्ट की आकृति उकेरकर दर्शकों का मन मोह लिया अपाचे और एलसीएच हेलीकॉप्टरों द्वारा भागीरथी फॉर्मेशन डायमंड शेप मिराज-2000 और P-8I द्वारा नटराज फॉर्मेशन तथा चिनूक व चेतक हेलीकॉप्टरों द्वारा मां गंगा को नमन व तिरंगा लहराने का प्रदर्शन किया गया एयर शो और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी सुरक्षा के पांच-स्तरीय घेरे के साथ जल थल और नभ तीनों जगहों से निगरानी रखी गई एनडीआरएफ एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोर गंगा में तैनात रहे सूर्यकिरण टीम द्वारा आसमान में भव्य शुभकामनाओं के साथ एयर शो का समापन किया गया इस ऐतिहासिक आयोजन ने काशीवासियों और देश विदेश से आए पर्यटकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ दी है। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पीएम मोदी पुलिस लाइन हेलीपैड से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp