
मालाखेड़ा पुलिस ने कई गांवों में निकाला फ्लैग मार्च, थानाधिकारी किरण सिंह यादव रहे मौजूद।
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
(माचाड़ीअलवर):-मालाखेडा़-अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र में चुनाव को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से मालाखेड़ा थाना पुलिस की ओर से रविवार को विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मालाखेड़ा थानाधिकारी किरण सिंह यादव की मौजूदगी में पुलिस टीम ने खरेड़ा,पृथ्वीपुरा,बालेटा, बरखेड़ा सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने ग्रामीण इलाकों में गश्त करते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस की इस कार्यवाही का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना,असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना रहा। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता भी दिखाई।
मालाखेड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतते हुए निगरानी जारी रखी।











