
Written by
shubh-bhaskar Report
जयपुर में कबाड़खाने में भीषण आग लगी दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची
दैनिक शुभ भास्कर रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान जयपुर
22 गोदाम–करतारपुरा क्षेत्र में कबाड़ खाने में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका जयपुर। जयपुर के 22 गोदाम–करतारपुरा क्षेत्र में एक कबाड़खाने में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई है। आग इतनी तेज है कि कबाड़खाने में रखा कई प्रकार का सामान जलकर राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 5 से 6 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी तक पता नहीं चल पाया है मौके पर आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।











