
गार्गी पुरस्कार विजेता और राज्य स्तरीय साइकिलिंग खिलाड़ी छात्राओं का भव्य स्वागत, निकाली सम्मान रैली।
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान अलवर:-बालेटा- अलवर जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालेटा में गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं और साइकिलिंग में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लौटी छात्राओं के सम्मान में भव्य रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य संगीता गौड़,विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत कर उनका सम्मान किया गया कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटी छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना की गई। रैली के माध्यम से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने बेटियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की बेटियों की सफलता पूरे गांव के लिए गौरव छात्राओं की उपलब्धियों ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे गांव का मान बढ़ाया है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गार्गी पुरस्कार हासिल करना और खेल के क्षेत्र में राज्य स्तर तक पहुंचना छात्राओं की मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा का परिचायक है।
उनके इस प्रदर्शन से अन्य छात्राओं को भी पढ़ाई और खेलकूद में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी प्रधानाचार्य संगीता गौड़ एवं विद्यालय परिवार ने छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों को उचित अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए नई ऊंचाइयां छूने और विद्यालय, गांव तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस सम्मान समारोह ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की उपलब्धियों को सम्मान देना और अन्य बालिकाओं को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपनी प्रतिभा से समाज व देश का नाम रोशन करेंगी।











