
बिहारी लाल आर्य ने दौड़ाई सपा की साइकिल PM मोदी के गढ़ में सपा ने की बड़ी सेंध:
दैनिक शुभ भास्कर | विशेष रिपोर्ट
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
बिहारी लाल आर्य ने दौड़ाई सपा की साइकिल
PM मोदी के गढ़ में सपा की बड़ी सेंध: वाराणसी शिक्षक MLC सीट पर लाल बिहारी यादव ने भाजपा को हराया, जीत का अंतर 5 गुना बढ़ा
दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री उत्तर प्रदेश काशी वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी BJP के लिए एक बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद MLC की वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 5,015 वोटों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है पहाड़िया मंडी मतगणना स्थल से आए अंतिम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रथम वरीयता की गिनती में ही सपा के लाल बिहारी यादव को 10,958 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्रा को केवल 6,060 मत मिले। दूसरी वरीयता के मतों की गणना पूरी होने के बाद दोनों के बीच हार-जीत का अंतिम फैसला 5,015 मतों के अंतर पर 2020 के मुकाबले 5 गुना बढ़ा जीत का अंतर दिलचस्प बात यह है कि साल 2020 के एमएलसी चुनाव में भी लाल बिहारी यादव ने प्रमोद मिश्रा को ही हराया था, लेकिन तब प्रमोद मिश्रा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे और सपा की जीत का अंतर महज 936 वोट था। इस बार भाजपा के टिकट और पूरी सरकारी मशीनरी के जोर लगाने के बावजूद सपा ने अपनी जीत का दायरा पांच गुना बड़ा कर लिया है, जिसे यूपी की सियासत में ‘प्रबुद्ध वर्ग’ के बीच भाजपा की पकड़ कमजोर होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।”यह जीत सरकार के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश है” – लाल बिहारी यादव ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद उत्साहित सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने इसे शिक्षकों की बड़ी जीत बताया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह केवल एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की शिक्षा-विरोधी नीतियों के खिलाफ पढ़े-लिखे समाज और शिक्षकों का सीधा आक्रोश है। भाजपा ने वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बंद किया और पुरानी पेंशन के मुद्दे पर हमेशा शिक्षकों को छला। मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने शिक्षकों की इस पीड़ा को समझा और उनके हितों के लिए आवाज उठाई।” सपाइयों में जश्न का माहौल, अखिलेश यादव को रैली से पहले मिला ‘गिफ्ट’ प्रधानमंत्री के क्षेत्र में मिली इस धमाकेदार जीत के बाद वाराणसी से लेकर लखनऊ तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मतगणना स्थल के बाहर सपाइयों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। राजनीतिक गलियारों में इस जीत को और भी खास माना जा रहा है, क्योंकि वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आगामी बड़ी रैली होने वाली है और उससे ठीक पहले पार्टी को यह बड़ी कामयाबी मिली है। चुनाव परिणाम एक नज़र में:विजेता प्रत्याशी: लाल बिहारी यादव समाजवादी पार्टी— 10,958 मतनिकटतम प्रतिद्वंदी: डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी— 6,060 मत जीत का अंतिम अंतर: 5,015 वोट- ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक शुभ भास्कर।
–











