
ईंटाली में नवनिर्वाचित सरपंच सम्पत लाल का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित
विधायक पुष्कर लाल डांगी ने नवनिर्वाचित सरपंच एवं वार्डपंचों का किया सम्मान
जमनेश आमेटा दैनिक शुभ भास्कर मावली उदयपुर उपखंड की ईंटाली ग्राम पंचायत में मंगलवार को नवनिर्वाचित सरपंच सम्पत लाल का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र जी गोखरू एवं प्रधान नरेंद्र जैन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विधायक पुष्कर लाल डांगी ने नवनिर्वाचित सरपंच सम्पत लाल सहित सभी नवनिर्वाचित वार्डपंचों एवं पंचायत कार्यकारिणी के सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में उपसरपंच जगदीश जणवा सहित कमलाशंकर मेनारिया, ओंकार लाल जणवा, कैलाश पटेल, शंकर लाल जणवा, गुलाब सेठिया, अयूब हुसैन, ओमप्रकाश जणवा, भरत जणवा, नाना लाल जणवा, उदय लाल जणवा, कुलदीप टेलर, लक्ष्मी लाल टेलर, लखन, लोकेश, अंकित, अंकुश जनवा,मगनीराम खटीक एवं दिनेश खटीक सहित समस्त वार्डपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
समारोह ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।











