29 नवंबर को होगा चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

29 नवंबर को होगा चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

29 नवंबर को होगा चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर।

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान अलवर- विप्र फाउंडेशन जिला अलवर की ओर से आगामी कार्यक्रम की सफलता एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना के साथ संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी को निमंत्रण अर्पित किया। इस दौरान समाजसेवा,सामाजिक एकता एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर प्रगति की कामना की गई।जिलाध्यक्ष पीयूष पंडित जाडला ने बताया कि 29 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 10:15 बजे प्रताप ऑडिटोरियम,अलवर में चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में विजय प्राप्त करने वाले विप्र जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही युवाओं को शिक्षा,करियर एवं नेतृत्व विकास के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।आवेदन फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संगठन ने पात्र प्रतिभागियों से निर्धारित समय में आवेदन जमा कराने की अपील की है।

Advertisement Box

 

इस अवसर पर संरक्षक मुकेश गौड़,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अडिच्वाल,जिला महामंत्री मनोज बेड़ा,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रैणु वत्स,युवा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, उपाध्यक्ष सीए नवीन शर्मा, गोपेश पचौरी,राहुल घाट, गोपेश शर्मा,दीपक भारद्वाज, मयंक शर्मा,रमेश शर्मा,लखन शर्मा,विप्र फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा मांचड़ी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे विप्र फाउंडेशन परिवार ने समाज के सभी बंधुओं से समारोह में सहभागिता निभाने और प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp