शतरंज प्रतियोगिता के पोस्टर का उपमहापौर सरोज कंवर ने किया विमोचन – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शतरंज प्रतियोगिता के पोस्टर का उपमहापौर सरोज कंवर ने किया विमोचन

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

शतरंज प्रतियोगिता के पोस्टर का उपमहापौर सरोज कंवर ने किया विमोचन

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान जयपुर में आयोजित होने जा रही जयपुर दिवाली कप सीनियर एवं अंडर-12 रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता-2026 के पोस्टर का विमोचन जयपुर की उपमहापौर श्रीमती सरोज कंवर जी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री रणजीत सिंह जी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजा भैया उपस्थित रहे। टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर चेस अकैडमी द्वारा रविवार, 1 नवंबर 2026 को ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी, वैशाली नगर, जयपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता को जयपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन JDCA से मान्यता प्राप्त है तथा आयोजन में वाणी चेस क्लब एवं जयपुर चेस क्लब का सहयोग प्राप्त हो रहा है जयपुर जिला शतरंज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर ओपन एवं अंडर-12 वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल ₹25,000 की नकद पुरस्कार राशि के साथ 59 ट्रॉफी एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शतरंज बौद्धिक विकास, एकाग्रता एवं निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण खेल है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp