स्मरण पत्र देकर मुख्यमंत्री को याद दिलाया वादा एवं ब्लैक डे मनाया – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्मरण पत्र देकर मुख्यमंत्री को याद दिलाया वादा एवं ब्लैक डे मनाया

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

स्मरण पत्र देकर मुख्यमंत्री को याद दिलाया वादा एवं ब्लैक डे मनाया

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान भीलवाड़ा-शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देकर जिला बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष आठ माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है। जिला बहाल करो संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि सरकार द्वारा 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त कर देने के बाद से ही शाहपुरा की जनता में भारी आक्रोश है और हर महीने की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाया जाता है। संघर्ष समिति जनता से किए वादों के लिए कटिबध है। शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का 17 वा स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए

Advertisement Box

उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया तथा संघर्ष समिति महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि अभिभाषक संस्था शाहपुरा के अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के विभिन्न न्यायालयो में लिखित कार्य स्थगन पत्र देकर न्यायिक कार्यो बहिष्कार कर कार्य स्थगन रखा एवं सभी अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया 17 वे स्मरण पत्र देने के अवसर पर संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, महासचिव कमलेश मुंडेतिया, सह सचिव नूर मोहम्मद उर्फ छोटू रंगरेज, संरक्षक राजेंद्र पांडे, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, सत्यनारायण पाठक, अजय मेहता, कोषाध्यक्ष श्रवण लाल बेरवा, सहकोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, संघर्ष समिति सदस्य नजीर मोहम्मद, सुनिल, धनराज जीनगर, अरुण राव, पंकज पाराशर, छोटू रंगरेज सहित कई लोग उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp