खाकी दागदार: प्यार में धोखा खाई युवती से केस के जांचकर्ता दरोगा ने की अश्लील बातें, S S P ने किया सस्पेंड – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाकी दागदार: प्यार में धोखा खाई युवती से केस के जांचकर्ता दरोगा ने की अश्लील बातें, S S P ने किया सस्पेंड

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

खाकी दागदार: प्यार में धोखा खाई युवती से केस के जांचकर्ता दरोगा ने की अश्लील बातें, S S P ने किया सस्पेंड

दैनिक शुभ भास्कर ब्यूरो बिहार मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाने से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ एक प्रेमी से धोखा खाकर न्याय की गुहार लगाने वाली पीड़ित युवती को सुरक्षा देने के बजाय, केस के अनुसंधानकर्ता आईओ दरोगा ही आधी रात को फोन कर उसके साथ अश्लील और आपत्तिजनक बातें करने लगा। पीड़िता की लिखित शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा ललन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisement Box

मदद के बहाने नंबर लेकर करने लगा परेशान मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धोखा देने का आरोप लगाते हुए अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संवेदनशील मामले की जांच का जिम्मा दरोगा ललन कुमार को सौंपा गया था। आरोप है कि केस की डायरी लिखने और तफ्तीश के बहाने दरोगा ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह देर रात युवती को फोन कर केस के सिलसिले में बात करने के बजाय अश्लील बातें करने लगा।पीड़िता ने ऑडियो रिकॉर्ड कर खोली पोल दरोगा की इस हरकत से परेशान होकर युवती ने कई बार उसे मना किया, लेकिन आरोपी दरोगा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार फोन कर उसे प्रताड़ित करता रहा। आखिरकार परेशान होकर युवती ने दरोगा की अश्लील बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए सीधे मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP कार्यालय पहुंचकर साक्ष्यों के साथ न्याय की गुहार लगाई।*जांच में दोषी पाए जाने पर SS P की बड़ी कार्रवाई*एसएसपी ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सिटी एसपी को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी। सिटी एसपी की जांच में दरोगा के खिलाफ लगे सभी आरोप और सौंपे गए ऑडियो साक्ष्य पूरी तरह से सही पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी ने दरोगा ललन कुमार को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, ताकि खाकी की साख पर बट्टा लगाने वाले ऐसे पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश दिया जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp