पहली बार किया मतदान103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी किया मतदान। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पहली बार किया मतदान103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी किया मतदान।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी किया मतदान।

नए मतदाता ने मतदान किया

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर अलवर मालाखेड़ा क्षेत्र की लिली ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के बीच मौसम का मिजाज भी बदल गया, लेकिन मौसम में आए बदलाव का मतदाताओं के उत्साह पर कोई खास असर नहीं पड़ा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की आवाजाही बनी रही और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।

मतदान के दौरान लोकतंत्र के प्रति जागरूकता की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। ग्राम पंचायत में 95 वर्षीय बुजुर्ग और 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला,तथा ग्राम पंचायत नाडू में 80 वर्षीय हरदयाल शर्मा ओर दुब्बी ग्राम पंचायत में 97 वर्षीय बोदन पटेल ने भी व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद मतदान के प्रति उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी बुजुर्गों ने मतदान कर अन्य लोगों को भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का संदेश दिया।
इस दौरान मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग मतदाताओं के जज्बे की सराहना की। उम्र की सीमा और बदलते मौसम के बावजूद मतदान के प्रति उनका समर्पण ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। बुजुर्ग मतदाताओं की यह भागीदारी लोकतंत्र में हर एक वोट के महत्व को दर्शाती नजर आई।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp