दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, हत्यारा पति गिरफ्तार – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, हत्यारा पति गिरफ्तार

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, हत्यारा पति गिरफ्तार

एमपी से ब्याह कर लाई बेटी को दहेज लोभी ने किया लहूलुहान: एसपी संजीव बाजपेई के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर। दहेज के लिए पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले दरिंदे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

 

क्या है पूरा मामला अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी नारायण पुत्र लफ्फे ने थाना गिरार में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी पिंकी की शादी ग्राम धौरीसागर थाना गिरार निवासी जयकुमार के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही जयकुमार दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पिंकी को प्रताड़ित कर रहा था। मांग पूरी न होने पर 29 अक्टूबर को आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पिंकी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में पिंकी को परिजनों ने बचाया।तहरीर के आधार पर थाना गिरार पर मु0अ0सं0- 57/2026 धारा- 85/109(1) BNS व 3/4 DP एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी फरार हो गया था।*पुलिस ने ऐसे दबोचा*अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गिरार उपनिरीक्षक त्रिपुरेश कुमार पाण्डेय और चौकी प्रभारी धौरीसागर उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त *जयकुमार पुत्र काशीराम उर्फ अठई उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धौरीसागर थाना गिरार* को आज दिनांक 31.10.2026 को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।*पुलिस का संदेश – दहेज लोभियों को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में तत्काल और कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp