
खाद्य विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: सहायक आयुक्त विनोद शर्मा बोले – त्योहार में जहर बेचने वालों को नहीं बख्शेंगे
दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर। दीपावली पर लोगों की थाली में जहर परोसने की तैयारी कर रहे मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ और जिलाधिकारी ललितपुर के सख्त निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने आज 31 अक्टूबर को बानपुर चौराहा पर बड़ी कार्रवाई की।70 किलो दूषित मिठाई मौके पर ही नष्ट
टीम ने सबसे पहले बानपुर चौराहा स्थित *गुप्ता स्वीट भंडार* पर छापा मारा। वहां रखी जलेबी देखने पर वह बेहद खराब और दूषित पाई गई। टीम ने तुरंत जलेबी का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया और करीब *25 किलोग्राम दूषित जलेबी को मौके पर ही नष्ट करा दिया।इसके बाद टीम ने उसी चौराहे पर स्थित *रूपेश विश्वकर्मा की स्वीट्स दुकान* पर कार्रवाई की। वहां बेसन के लड्डू में बदबू और फफूंद जैसी स्थिति मिली। टीम ने बेसन लड्डू का नमूना लेकर लगभग *45 किलोग्राम दूषित लड्डू को नाली में फिंकवाकर नष्ट करा दिया।* दोनों दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ-सफाई और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोनों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है, जांच रिपोर्ट आते ही मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई की जाएगी।टीम में कौन-कौन रहा इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय विनोद कुमार शर्मा ने किया। उनके साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस. एस. निरंजन और नागेन्द्र कुमार मौजूद रहे।सहायक आयुक्त ने बताया कि दीपावली तक अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि रंग, बदबू वाली या पुरानी मिठाई बिल्कुल न खरीदें और कहीं भी मिलावटी मिठाई बिकते दिखे तो तुरंत खाद्य विभाग को सूचना दें।











