सरपंच चुनाव में हार के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव; डीएसपी सहित चार घायल। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरपंच चुनाव में हार के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव; डीएसपी सहित चार घायल।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

सरपंच चुनाव में हार के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव; डीएसपी सहित चार घायल।

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान अलवर-राजगढ़- राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजपुरबड़ा गांव में शनिवार सुबह सरपंच चुनाव की मतगणना के बाद बवाल हो गया। चुनाव हारे प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पथराव में डीएसपी देशराज कुलदीप और एएसआई कामम खान सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Advertisement Box

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों का आरोप था कि मतदान के बाद 4019 वोट डाले जाने की जानकारी दी गई थी,लेकिन मतगणना में केवल 3700 वोट ही गिने गए। ग्रामीणों ने 319 वोट कम गिने जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि घटना में कुछ महिलाओं ने भी पत्थर फेंके। पुलिस ने छह लोगों को डिटेन किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp