
राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालय में विविध गतिविधियों का आयोजन
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान भीलवाड़ा शाहपुरा। पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को कार्यक्रम प्रभारी इंदिरा जैन ने लोह पुरुष के जीवनी व प्रेरक प्रसंग बताएं इसके पश्चात कक्षा 9 वी कक्षा 11 की छात्राओं ने सरदार
वल्लभभाई के प्रेरक प्रसंग जीवनी पर प्रकाश डाला। कक्षा 8 की छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा देश की 562 से अधिक रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका से अवगत करवाया गया। उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्राओं को दृढ़ संकल्प, साहस, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं एकता की भावना अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम अंतर्गत साथ ही सरदार पटेल के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी छात्राओं ने प्रदर्शनी में लगे हुए सरदार पटेल की जीवनी व उनके योगदान से संबंधित सारी बातों की जानकारी प्राप्तकी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित करना था। विद्यालय परिवार ने सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।प्राचार्य सुरेंद्र सिंह बारेठ ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन इन्दिरा जैन ने किया। राष्ट्रीय एकता दिवस का संदेश – अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।











