
काशी सनातन धर्म और ब्राह्मणत्व की बीजभूमि : पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
(माचाडीअलवर):-वाराणस-काशी बनारस सनातन धर्म और ब्राह्मणत्व की पावन धरती है। यहां से सनातन धर्म की परंपराओं को न केवल नई दिशा मिली,बल्कि ब्राह्मण समाज ने भारत सहित पूरे विश्व में सनातन धर्म की ध्वजा को गौरव के साथ स्थापित किया। यह विचार संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने 31 अक्टूबर 2026 को वाराणसी स्थित सेंटर फॉर सनातन रिसर्च सभागार में आयोजित ब्राह्मण संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ की नगरी सदियों से सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान और धार्मिक परंपराओं का प्रमुख केंद्र रही है। यहां से सनातन धर्म की विचारधारा का प्रसार विश्वभर में हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर क्षेत्र से निर्वाचित एमएलसी श्रीचंद शर्मा का ब्राह्मण समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्रीचंद शर्मा ने ब्राह्मण समाज की एकता को मजबूत करने और समाज के हित में सदैव कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी,राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा वाराणसी के अध्यक्ष पं. कमलाकांत उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.उपेंद्र नाथ त्रिपाठी,अरविंद उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. सुभाष तिवारी तथा हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा रघु मिश्रा के नेतृत्व में पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी को भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पं.शैलेंद्र द्विवेदी,शैलेश दुबे,चंद्रशेखर शर्मा,आशीष मिश्रा,उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।











