
भीलवाड़ा के तरूण सोमानी बने माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री
सावा में हुए चुनाव में चित्तौड़गढ़ के दीपक आगाल बने प्रदेश अध्यक्ष
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान भीलवाड़ा। दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव चित्तौड़गढ़ जिले के सावा में सम्पन्न हुए। चुनाव में चित्तौड़गढ़ निवासी दीपक आगाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा निवासी तरूण सोमानी संगठन के प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गगरानी ने बताया कि सावा के माहेश्वरी भवन में हुए चुनाव में दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अन्तर्गत आने वाले सभी जिलो भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमन्द, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा के युवा प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता की। गगरानी ने बताया कि इस अवसर पर हरीश पोरवाल, दिनेश काबरा एवं कल्पेश सोमानी भी चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन से पश्चिमांचल से भीलवाड़ा के राघव कोठारी निर्विरोध राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री बने। तरुण सोमानी के महामंत्री बनने पर खुशी जताते हुए युवा संगठन के भीलवाड़ा जिले के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमानी को बधाई दी है। निर्वाचन के पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री को पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, इकाई अध्यक्ष नारायण लाल समदानी, सुभाष बाहेती, राष्ट्रीय खेल मंत्री शशांक बिड़ला, प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी, नितेश लड्ढ़ा, शांतिलाल डाड ने पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष मंगल भराड़ीया,ललित लड्ढ़ा, चंचल मंत्री, अनिल गदिया, निर्मल गगरानी, पंकज न्याति, भानु झवर, सौरभ तोषनीवाल,निर्मल गंगरानी अनुनय काबरा , अंशुमान बाहेती,सौरभ जागेटिया प्रतीक आगाल, राजेश काकानी, अंकित जागेटिया , महेश गदिया, अंकित मालीवाल ,शुभम भराड़िया, भीलवाड़ा से निवर्तमान नगर अध्यक्ष अर्चित मूंदड़ा निवर्तमान नगर महामंत्री अंकित लखोटिया नगर अध्यक्ष रौनक भदादा नगर महामंत्री आशीष तोषनीवाल, उदयपुर से आशीष मूंदड़ा, मयंक मूंदड़ा,सुदर्शन लड्ढा,पुनीत हेडा,दिलीप मूंदड़ा वीरेंद्र सोनी, राजसमंद से मुरली बियानी, सौरभ लड्ढा, कौशल कोठारी, विनय सोमानी, प्रतापगढ़ से अश्विन ईनाणी ,अंकुश ईनाणी लखन माहेश्वरी बांसवाड़ा एवं सावा माहेश्वरी समाज के महेंद्र कोठारी, द्वारका आगाल प्रदीप न्याति, अजय आगाल, नीलेश कोठारी,अवधेश नवल उपस्थिति थे।











