अलवर की दोनों मंडियों में नए ठेकेदार की एंट्री, बदलेगी व्यवस्था या जारी रहेगी पुरानी कहानी – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अलवर की दोनों मंडियों में नए ठेकेदार की एंट्री, बदलेगी व्यवस्था या जारी रहेगी पुरानी कहानी

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

अलवर की दोनों मंडियों में नए ठेकेदार की एंट्री, बदलेगी व्यवस्था या जारी रहेगी पुरानी कहानी?

नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट

Advertisement Box

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर कृषि उपज मंडी समिति की ओर से कृषि उपज मंडी और थोक सब्जी मंडी में विभिन्न कार्यों के संचालन के लिए नए ठेके जारी किए गए हैं। नए ठेकेदार ने दोनों मंडियों में कामकाज संभाल लिया है। अब किसानों,व्यापारियों और आमजन को मंडियों की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है। नए ठेकेदार के आने के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मंडियों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और ठेके में शामिल कार्य निर्धारित शर्तों के अनुरूप होंगे? या फिर ठेकेदार बदलने के बावजूद व्यवस्थाएं पहले की तरह ही चलती रहेंगी मंडी परिसर में लंबे समय से चली आ रही व्यवस्थाओं को लेकर किसानों और व्यापारियों की निगाहें अब नए ठेकेदार के कामकाज पर टिकी हैं। मंडियों में आने वाले लोगों को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था में सुधार होगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मत्स्य टीवी डिजिटल की रहेगी पैनी नजर मत्स्य टीवी डिजिटल की नजर अब दोनों मंडियों की व्यवस्थाओं पर रहेगी। आने वाले दिनों में यह पड़ताल की जाएगी कि नए ठेकेदार द्वारा वास्तव में कौन-कौन से कार्य किए जा रहे हैं, सुरक्षा व्यवस्था में कितना सुधार हुआ है और ठेके की शर्तों का कितना पालन किया जा रहा है। सवाल साफ है—नया ठेका मंडियों की व्यवस्था में वास्तविक बदलाव लाएगा या सुधार सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगा?

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp