हास्य के ठहाकों से गूंजा टाउन हॉल, दर्शकों ने देर रात तक लिया कॉमेडी का आनंद।आज स्थानीय प्रतिभाओं से सजेगा मंच, कल कवि बिखेरेंगे शब्दों के बाण – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हास्य के ठहाकों से गूंजा टाउन हॉल, दर्शकों ने देर रात तक लिया कॉमेडी का आनंद।आज स्थानीय प्रतिभाओं से सजेगा मंच, कल कवि बिखेरेंगे शब्दों के बाण

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

हास्य के ठहाकों से गूंजा टाउन हॉल, दर्शकों ने देर रात तक लिया कॉमेडी का आनंद।आज स्थानीय प्रतिभाओं से सजेगा मंच, कल कवि बिखेरेंगे शब्दों के बाण

विवेक अग्रवाल दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित विश्वप्रसिद्ध दीपावली मेला 2026 में रविवार की शाम हास्य और मनोरंजन के नाम रही। स्टैंडअप कॉमेडी किंग गौरव गुप्ता ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, चुटीले अंदाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्सों के माध्यम से शहरवासियों को खूब हंसाया और गुदगुदाया।

Advertisement Box

 

उनकी शानदार प्रस्तुति पर टाउन हॉल का पांडाल देर रात तक ठहाकों और तालियों से गूंजता रहा। गौरव गुप्ता ने अपने अनूठे अंदाज में पारिवारिक जीवन, सामाजिक परिस्थितियों और आम आदमी की दिनचर्या से जुड़े प्रसंगों को हास्य के रंग में प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।नगर निगम मेला संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर पारस सिंघवी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मांगीलाल जोशी, पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल सिंह झाला, पूर्व पुलिस अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर जितेन्द्र ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, पुलिस उपअधीक्षक जितेन्द्र आंचलिया, शान्तिलाल बेलायत, समाजसेवी के. जी. मून्दड़ा, अध्यक्ष कलड़वास चेम्बर ऑफ कॉमर्स गिरीश शर्मा, अध्यक्ष ओसवाल बड़े साजन कुलदीप नाहर, समाजसेवी प्रकाश दशोरा, समाजसेवी कमलेश शर्मा, समाजसेवी मुकेश जोशी, महामंत्री सोनी समाज किशन सोनी, समाजसेवी देवेन्द्र कुमावत, अध्यक्ष वाल्मीकि समाज पुष्कर चौहान, अध्यक्ष रेगर समाज रोशन कुराड़िया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।गौरव गुप्ता की कॉमेडी पर खूब लगे ठहाके।कॉमेडी स्टार गौरव गुप्ता ने मंच पर आते ही अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों से संवाद स्थापित किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग, शानदार पंचलाइन और मजेदार किस्सों ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। उन्होंने रोजमर्रा के जीवन, परिवार, रिश्तों और सामाजिक व्यवहार से जुड़े विषयों को अपने खास अंदाज में प्रस्तुत किया। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों और ठहाकों के साथ खूब उत्साह दिखाया। कार्यक्रम के दौरान टाउन हॉल में मौजूद दर्शक देर रात तक हास्य के रंग में सराबोर रहे।झूलों, रोशनी और खानपान के आकर्षण से गुलजार हुआ मेला।दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन और खरीदारी के भी भरपूर इंतजाम किए गए हैं। मेले में लगाए गए आकर्षक झूले बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं। चांद-तारा, मिकी माउस, नाव, 80 फीट ऊंचा झूला, ड्रैगन, टोरा-टोरा और ब्रेक डांस जैसे रोमांचक झूलों का मेलार्थी खूब आनंद ले रहे हैं। शाम ढलते ही झूलों पर लोगों की कतारें लग जाती हैं और देर रात तक मेले में रौनक बनी रहती है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की खानपान की दुकानें, आकर्षक स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामान और खरीदारी के विविध विकल्प मेले को विशेष बना रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा टाउन हॉल परिसर शहरवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और पारिवारिक मेल-मिलाप का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।कॉमेडी किंग गुप्ता से पहले कमलेश एवं असीम ने बांधा समा।कॉमेडी किंग गौरव गुप्ता के कार्यक्रम से पहले शैलेश लोढ़ा होस्ट करने वाले कार्यक्रम वाह वाह क्या क्या बात है फेम रहे कमलेश दवे एवं पंडित असीम शुक्ला द्वारा धामकेदार प्रस्तुति दी गई। दोनों मैं अपनी हंसी की चासनी में दर्शकों को ऐसे डुबोया कि वह अपनी उंगलियां चाटने लगे। रविवार को मंच से हुई एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को पेट पड़कर हंसने को मजबूर कर दिया।आज फिर स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच।दीपावली मेला प्रेस समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि दीपावली मेले में आज सोमवार को स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक मंच सजेगा। उदयपुर की उभरती हुई प्रतिभाएं गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। नगर निगम द्वारा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने की पहल से शहर की प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। कल होगा कवि सम्मेलन, शैलेश लोढ़ा के साथ देश के ख्यातनाम कवि करेंगे कविता मेला अधिकारी एवं नगर निगम उपायुक्त हरि सिंह देवल ने बताया कि नगर निगम द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विश्वप्रसिद्ध दीपावली मेले में मंगलवार को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में शैलेश लोढ़ा के साथ देश के ख्यातनाम कवि अपनी ओजस्वी, हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस से परिपूर्ण रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक आनंद प्रदान करेंगे। शहरवासी समय पर निगम मेला प्रांगण में पहुंच अपना स्थान ग्रहण करे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp