
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने समेत मथुरा में 20 प्रस्ताव पारित को लागु कर सरकार उठाए ठोस कदम-गोरक्षा प्रांत प्रमुख धाकड़
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश-मथुरा में अखिल भारतीय भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद की बैठक शामिल होकर आए विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ शाहपुरा लौटने पर जानकारी दी गई कि भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि ब्रज में देश भर के गौ भक्त एकत्र हुए। सभी ने कहा कि यह वेदना का विषय है कि पूज्य गौ माता आज सड़कों पर प्लास्टिक खाने को मजबूर है और अवैध तस्करी के जरिए कत्लखानों और बांग्लादेश तक पहुंचाई जा रही है
। देशभर में संतों के नेतृत्व में “गो सम्मान आह्वान अभियान ” के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इस बैठक में गौ रक्षा के लिए ठोस निर्णय लेने पर मंथन हुआ।











