सीएचसी की व्यवस्थाओं को लेकर किसान यूनियन का धरना समाप्त, अधिकारियों ने दिया सुचारू संचालन का आश्वासन। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएचसी की व्यवस्थाओं को लेकर किसान यूनियन का धरना समाप्त, अधिकारियों ने दिया सुचारू संचालन का आश्वासन।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

सीएचसी की व्यवस्थाओं को लेकर किसान यूनियन का धरना समाप्त, अधिकारियों ने दिया सुचारू संचालन का आश्वासन।

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी मालाखेड़ा की बदहाल चिकित्सा व्यवस्थाओं और लंबित मांगों को लेकर मालाखेड़ा किसान यूनियन द्वारा किया जा रहा धरना-प्रदर्शन अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। धरने के दौरान अस्पताल में प्रसव सुविधा सहित अन्य चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से शुरू करवाने की मांग उठाई गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएमएचओ, तहसीलदार और एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद यूनियन ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। पदाधिकारियों के अनुसार, अधिकारियों ने प्रसव सुविधा और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को जल्द सुचारू करवाने की बात कही। साथ ही सोलंकी मोहल्ले में शिबू सेठ जी की दुकान पर भी व्यवस्थाएं शुरू करवाने का आश्वासन दिया 10 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ कार्य

Advertisement Box

धरने के दौरान स्थानीय लोगों ने व्यवस्थाओं में हो रही देरी पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि फरवरी 2026 में ही संबंधित कार्य के लिए बजट स्वीकृत हो चुका था, लेकिन करीब 10 महीने बीतने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बजट स्वीकृति के बाद भी कार्य में इतनी देरी क्यों हुई और जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते इसे पूरा क्यों नहीं करवाया।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मनमानी के चलते आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन को जल्द धरातल पर उतारा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सीएचसी में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।धरने के दौरान रामबाबू शर्मा, भूपत बालायन,अशोक शर्मा, विक्रांत मिश्रा सहित किसान यूनियन के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp