
माचाड़ी में नई पंचायत सरकार ने संभाला कार्यभार, रमेश चंद यादव बने सरपंच।
(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में नवनिर्वाचित पंचायत सरकार ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही पंचायत के आगामी पांच वर्षों के कार्यकाल की शुरुआत हो गई है। नवनिर्वाचित सरपंच रमेश चंद यादव के नेतृत्व में नई पंचायत टीम गांव के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
ग्राम पंचायत में सरपंच और उपसरपंच के साथ विभिन्न वार्डों से निर्वाचित वार्ड पंच भी कार्यभार संभाल चुके हैं। वार्ड पंच अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को पंचायत के समक्ष रखेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे।
19 वार्डों के प्रतिनिधियों के साथ बनेगी विकास की रूपरेखा
ग्राम पंचायत माचाड़ी के 19 वार्डों से निर्वाचित प्रतिनिधियों में हरलाल मीना,कोमल देवी, इंद्रा देवी,मानसिंह योगी, अशोक सैन,चंद्रवती देवी, अंजना शर्मा,अनु देवी, उपसरपंच हेमराज बैरवा, विकास बैरवा,ममता देवी, हिमांशु यादव,नरेश मीना, इंदर कुमार सैनी,गुड्डी सैनी, ममता सैनी,गुड्डी देवी,अंकित रावत एवं महेश चंद सैनी सभी वार्ड पंच पटवारी मोहित अग्रवाल,पटवारी गोपाल कोली,पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र मीणा, मिडिया प्रभारी नागपाल शर्मा सहित ग्रामीण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी का फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। महिला वार्ड पंचों का शाल उड़ाकर व पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। नई पंचायत सरकार के गठन से ग्रामीणों को गांव की मूलभूत सुविधाओं में सुधार, विकास कार्यों में तेजी और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद है। कार्यक्रम के अंत में सभी को अल्पाहार की व्यवस्था की गई।











