जीतो भीलवाड़ा चैप्टर यूथ विंग द्वारा ‘हल्ला बोल’ फन फिटनेस इवेंट का आयोजन – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जीतो भीलवाड़ा चैप्टर यूथ विंग द्वारा ‘हल्ला बोल’ फन फिटनेस इवेंट का आयोजन

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

जीतो भीलवाड़ा चैप्टर यूथ विंग द्वारा ‘हल्ला बोल’ फन फिटनेस इवेंट का आयोजन
कार्यक्रम के माध्यम से दिया शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश

 

Advertisement Box

भीलवाड़ा। जीतो यूथ विंग भीलवाड़ा द्वारा रविवार को नवकार ग्रीन्स क्लब हाउस, कांचीपुरम में ‘हल्ला बोल – स्वीट, स्माइल,रिपीट’ नाम से हाई एनर्जी फन फिटनेस सेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीतो यूथ विंग की युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जीतो यूथ विंग के चीफ सेक्रेटरी अभि जैन ने बताया कि यूथ विंग के चेयरमेन प्रतीक बुलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा व्यायाम को मनोरंजक और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरमेन डॉ. संपत जैन एवं चीफ सेक्रेटरी अकिन चौधरी का मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अनुभव क्यूरेटर मनीषा मेहता, अनुभव डायरेक्टर सुरभि चोपड़ा एवं सुलैखा जोशी ने विभिन्न मनोरंजक फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मार्गदर्शन में बताया कि जीवन में फिट रहना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि बेहतर और स्वस्थ जीवन के लिए एक आवश्यक आदत है। स्वस्थ शरीर ही खुशहाल जीवन का आधार होने से हम सभी को अपनी शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक रहना चाहिए। करीब दो घंटे के फन फिटनेस सेशन में रिले रेस, रोप बैटल, पार्टनर स्क्वाट, मेडिसिन बॉल टॉस, जुंबा, ऑब्स्टेकल एक्टिविटी, फिटनेस सर्किट एवं विभिन्न टीम गेम्स आयोजित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया ओर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जुंबा सेशन ने विशेष उत्साह का माहौल बनाया।
इस आयोजन को सफल बनाने में इवेंट कन्वेनर मुस्कान जैन एवं इवेंट को-कन्वेनर प्रवर सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता में शामिल पांच टीमों में से टीम पसीना पार्टी ने बेस्ट परफॉर्म करते हुए विजेता बनी। विजेता टीम में आयुषी चौधरी,तमन्ना जैन, प्रज्ञा जैन,शुभी जैन शामिल थे। हल्ला बोल 1.0 की ओवरऑल विजेता आशिता मारू रही। जीतो यूथ विंग के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी। जीतो भीलवाड़ा यूथ विंग के चेयरमेन प्रतीक बुलिया एवं चीफ सेक्रेटरी अभि जैन ने बताया कि संगठन द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं आर्थिक स्वालम्बी बनाने के लक्ष्य से निरंतर विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp