
शाहपुरा बाईपास पर बढ़ते सड़क हादसों पर जनसेवक शिवराज कोली ने उठाई आवाज, कलेक्टर और PWD मंत्री को लिखा पत्र
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा -शाहपुरा बाईपास बीच रोड़ पर लगातार हो रहे गंभीर सड़क हादसों को लेकर शाहपुरा जन सेवा समिति के जनसेवक शिवराज कोली ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। शिवराज कोली ने जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को मार्फत उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा के माध्यम से दिनांक 02/11/2026 को ज्ञापन सौंपा है। जिसकी प्रतिलिपि माननीय सड़क एवं परिवहन मंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर को भी भेजी गई है।
ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे –
1. सड़क डिवाइडर का अभाव: बाईपास रोड़ के मध्य डिवाइडर नहीं होने से विपरीत दिशाओं से आने वाले वाहनों में आए दिन भयंकर हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।
2. हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था न होना: बाईपास रोड़ एवं प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे वाहन चालकों को रास्ता नहीं दिखने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
3. दुर्घटनाओं का खतरा: अंधेरे एवं अपर्याप्त यातायात सुरक्षा व्यवस्था के कारण मोड़, चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
जनसेवक शिवराज कोली ने मांग की है कि जनहित एवं मानव जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाहपुरा बाईपास रोड़ पर शीघ्र अति शीघ्र डिवाइडर निर्माण, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर हाई मास्ट लाइट और संपूर्ण बाईपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते यातायात सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए तो संभावित बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।











