कांग्रेस ने शशिभूषण संज्ञा ‘जीतू’ पर जताया भरोसा, झांसी मंडल की कमान सौंपी – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस ने शशिभूषण संज्ञा ‘जीतू’ पर जताया भरोसा, झांसी मंडल की कमान सौंपी

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

कांग्रेस ने शशिभूषण संज्ञा ‘जीतू’ पर जताया भरोसा, झांसी मंडल की कमान सौंपी

पत्रकारिता, आरटीआई और सामाजिक संघर्षों में सक्रिय भूमिका का मिला संगठनात्मक सम्मान, अब विधि एवं मानवाधिकार के मोर्चे पर निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड तालबेहट ललितपुर। कांग्रेस ने बुंदेलखंड में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पं. शशिभूषण संज्ञा जीतू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग का झांसी मंडल चेयरमैन मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को पार्टी नेतृत्व के भरोसे और उनके लंबे सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम की संस्तुति पर विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अली आसिफ जामा रिजवी एडवोकेट ने यह मनोनयन किया है।तालबेहट निवासी शशिभूषण संज्ञा पत्रकारिता के साथ आरटीआई और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। जनसमस्याओं को उठाने, सूचना के अधिकार के माध्यम से जवाबदेही की मांग करने और सामाजिक मुद्दों पर आवाज बुलंद करने के उनके प्रयासों को इस जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें झांसी मंडल में संगठन को सक्रिय करने और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का दायित्व सौंपा है अब जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की चुनौती नई जिम्मेदारी के साथ उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती आम नागरिकों के विधिक अधिकारों, मानवाधिकारों और न्याय से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से उठाने की होगी। पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा जरूरतमंदों को न्याय और सम्मान दिलाने के प्रयास करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस और राहुल गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे नियुक्ति पर बुंदेलखंड में खुशी, नेताओं ने दी बधाई मनोनयन की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, डॉ. नीता मिश्रा, राहुल रिछारिया, डॉ. सुनील तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी राजीव रिछारिया, डॉ. दया राम श्रीवास, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव राजू नगरा, श्रीराम बिलगइयां, रामभरोसे गोस्वामी, बालमुकुंद पुरोहित, विनोद कुमार अवस्थी, सुरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, सुनील खजुरिया, नवनीत किलेदार, मकरंद किलेदार, कमल जैन, रामनरेश दुबे, नेहा तिवारी, राकेश जैन, रक्षपाल सिंह बुंदेला, एडवोकेट बृजेश शांडिल्य, शैलेश गौर, भूपेंद्र सिंह सूर्यवंशी और अमित बुंदेला निक्की राजा सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी जिम्मेदारी मिली, अब प्रदर्शन की बारी राजनीति में पद मिलना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उस पद के दायित्वों को जमीन पर निभाना होता है। शशिभूषण संज्ञा को मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी परीक्षा भी है। अब देखना होगा कि पत्रकारिता, आरटीआई और सामाजिक सरोकारों से अर्जित अनुभव को वह विधि एवं मानवाधिकार विभाग के माध्यम से किस तरह जनता की लड़ाई में बदलते हैं और झांसी मंडल में कांग्रेस संगठन को कितनी नई धार दे पाते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp