
विधवा महिला की कृषि भूमि पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर। जनपद के थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरवारा में एक विधवा महिला ने अपनी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर भूमि को कब्जामुक्त कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम गुरवारा निवासी श्रीमती भारती पत्नी स्वर्गीय राजू ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। वह कृषि कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके नाम पर मौजा गुरवारा, तहसील महरौनी स्थित गाटा संख्या 2639, रकबा 0.5460 हेक्टेयर कृषि भूमि है पीड़िता का आरोप है कि 19 अक्टूबर 2026 को विपक्षी नंदू पुत्र हरिया, दीपचन्द्र, लल्लू और छोटू पुत्र लल्लू सहित अन्य लोगों ने एकराय होकर उनकी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया और ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी उन्हें गांव से बाहर निकालने तथा उनकी जमीन के साथ-साथ आगे चलकर उनका घर भी कब्जाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अकेले परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, ऐसे में इस घटना से उनका परिवार भयभीत है डीएम से लगाई न्याय की गुहार पीड़िता भारती ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनकी कृषि भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए तथा आरोपित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही उनकी और उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाएअब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर पीड़ित महिला को न्याय दिलाता है।बड़ा सवाल आखिर एक विधवा महिला अपनी पैतृक कृषि भूमि पर खेती करके परिवार का भरण-पोषण भी न कर सके, तो उसे न्याय और सुरक्षा कौन देगा?











