तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार मां-बेटा गंभीर, महिला मेडिकल कॉलेज रेफर – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार मां-बेटा गंभीर, महिला मेडिकल कॉलेज रेफर

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार मां-बेटा गंभीर, महिला मेडिकल कॉलेज रेफर

 

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश,गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बाबागंज चौराहे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया है। घायलों की पहचान जानकी देवी 45 पत्नी श्रीराम और विवेक 20 पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है। दोनों पांडेय पुरवा पैरोरी, थाना कोतवाली करनैलगंज के रहने वाले बताये जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर दोनों बाइक से किसी काम से जा रहे थे। बाबागंज चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए।हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को आनन-फानन में सीएचसी करनैलगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जानकी देवी की हालत गंभीर और नाजुक देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज गोंडा के लिए रेफर कर दिया। वहीं बेटे विवेक का इलाज सीएचसी करनैलगंज में ही चल रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली करनैलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरार डंपर के बारे में जानकारी जुटाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने चौराहे पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp