त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस, सर्राफा बाजार से प्रमुख बाजारों तक एसपी ने किया पैदल भ्रमण – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस, सर्राफा बाजार से प्रमुख बाजारों तक एसपी ने किया पैदल भ्रमण

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस, सर्राफा बाजार से प्रमुख बाजारों तक एसपी ने किया पैदल भ्रमण

 

Advertisement Box

ललितपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए ललितपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने पुलिस बल के साथ शहर के सर्राफा बाजार सहित प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पैदल भ्रमण के दौरान एसपी ने बाजारों में मौजूद व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और बाजारों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं। साथ ही पुलिस की सक्रियता का भरोसा दिलाते हुए स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस दौरान एसपी ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। वहीं, बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश भी दिया। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और खरीदारी की चहल-पहल के बीच पुलिस की यह पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम मानी जा रही है। जनपद पुलिस का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर बाजारों और प्रमुख पर लगातार गश्त एवं निगरानी जारी रहेगी, ताकि आमजन बिना किसी भय के पर्व मना सकें।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp