नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, जागरूकता पर दिया जोर – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, जागरूकता पर दिया जोर

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, जागरूकता    पर दिया जोर

दैनिक शुभ भास्कर शाहपुरा नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्त समाज की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से एक जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा तथा विषिष्ट अतिथि प्रो. रामावतार मीना रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवक डाली कुम्हार ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता डॉ. पुष्कर राज मीणा ने अपने उद्बोधन में मादक पदार्थों के सेवन एवं नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करने के साथ ही पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती है। नशे की रोकथाम तथा जन-जागरूकता के माध्यम से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। समारोह में डॉ. ऋचा अंगिरा, प्रो. प्रियंका ढाका, प्रो. विनोद कुमारी, प्रो. नरेंद्र सिंह, प्रो. विजय परमार, प्रो. शषि कान्त मीना, प्रो. दिनेश कुमार चैधरी, प्रो. अंकित मीणा, प्रो. बसंती मीणा, प्रो. भगवती महावर, प्रो. अतुल कुमार जोशी एवं प्रो. नेहा जैन सहित एन.एस.एस. स्वयंसेवक एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मूलचंद खटीक ने किया तथा आभार प्रदर्शन एन.एस.एस. प्रो. दिग्विजय सिंह ने किया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण एवं जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया तथा प्राचार्य ने सभी उपस्थिति संकाय सदस्य एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के साथ समारोह का सम्पन्न हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp