
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने संभाली कमान, दैलवारा में ग्रामीणों के साथ की जागरूकता बैठक
रेलवे सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त संदेश, ट्रेनों पर पत्थर फेंकना गंभीर अपराध; ऐसी घटनाओं की रोकथाम में आमजन से मांगा सहयोग
त्योहारों से पहले रेलवे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल, ग्रामीणों को समझाए गए पत्थरबाजी के दुष्परिणाम
दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश ललितपुर ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। बुधवार, 4 नवंबर को थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम दैलवारा में गोष्ठी आयोजित कर ग्रामीणों को रेलवे संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और आमजन में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी के पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना ललितपुर के प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एवं प्रधान दैलवारा की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों को समझाया गया कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना महज शरारत नहीं, बल्कि यात्रियों की जान को खतरे में डालने वाला गंभीर कृत्य है। पत्थरबाजी के कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को गंभीर चोट लग सकती है। इससे रेल परिचालन भी प्रभावित हो सकता है और बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव अथवा रेलवे ट्रैक के आसपास यदि कोई व्यक्ति ट्रेनों पर पत्थरबाजी करता दिखाई दे या इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दें। बच्चों और युवाओं को भी इस प्रकार की खतरनाक हरकतों से दूर रखने तथा उन्हें इसके गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी अभिभावकों को समझाई गई। पुलिस एवं आरपीएफ की ओर से स्पष्ट किया गया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी और जागरूकता के माध्यम से प्रयास कर रही है।अधिकारियों ने आमजन से रेलवे पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों के जय हिन्द सर, आज दिनांक 04.11.2026 को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के निर्देशन में, श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी के पर्यवेक्षण में सुरक्षा व्यवस्था एंव अपराध की रोकथाम एवं आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मुझ प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ललितपुर व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक व प्रधान दैलवारा द्वारा ग्राम दैलवारा जिला ललितपुर में ट्रेनों में पत्थर बाजी की घटनाओ की रोकथाम हेतु गोष्ठी कर आम जनमानस को जागरूक किया गया |











