दीपावली से पहले ललितपुर पुलिस का बड़ा तोहफा, 24 लाख के 125 खोये मोबाइल बरामद – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीपावली से पहले ललितपुर पुलिस का बड़ा तोहफा, 24 लाख के 125 खोये मोबाइल बरामद

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

दीपावली से पहले ललितपुर पुलिस का बड़ा तोहफा, 24 लाख के 125 खोये मोबाइल बरामद

पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल मालिकों को बुलाकर लौटाए उनके फोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान; बरामदगी करने वाली टीम को किया पुरस्कृत

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश ललितपुर। दीपावली के त्योहार से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने 125 लोगों को ऐसी खुशियां दीं, जिनकी उम्मीद उन्होंने लगभग छोड़ दी थी। गुम या खो चुके मोबाइल फोन वापस मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस की सर्विलांस टीम और थानों की संयुक्त कार्रवाई में करीब 24 लाख रुपये कीमत के 125 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त गुम और खोये मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनकी बरामदगी के निर्देश दिए थे। इसके बाद सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों में गठित पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप देश के विभिन्न राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से विभिन्न कंपनियों के कुल 125 मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल हाथ में आते ही खिल उठे चेहरे 04 नवंबर को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल वापस मिले तो उनकी खुशी देखते ही बनी। लंबे समय से अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों ने फोन वापस पाकर ललितपुर पुलिस का आभार जताया और पुलिस की इस पहल की सराहना की। दीपावली से पहले मोबाइल की वापसी लोगों के लिए किसी उपहार से कम नहीं रही।बरामदगी करने वाली टीम को मिला सम्मान मोबाइल फोन बरामद करने में सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पवार, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल तिवारी तथा उनकी टीम के हेड कांस्टेबल जिनेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशान्त कुमार, रोहित कुमार, कांस्टेबल गौरव शर्मा, कांस्टेबल संजय अवस्थी और कांस्टेबल मोहित सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। 125 मोबाइल फोन की बरामदगी ने यह संदेश दिया है कि गुमशुदा मोबाइल की शिकायत को नजरअंदाज न करें, बल्कि समय पर पुलिस तक पहुंचाएं। ललितपुर पुलिस की इस कार्रवाई से जहां 125 परिवारों को राहत मिली, वहीं दीपावली की खुशियों में भी इजाफा हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp