सामाजिक समरसता की अनूठी पहल: 14 नवंबर को होगा द्वितीय विशाल अन्नकूट महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे निमंत्रण। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सामाजिक समरसता की अनूठी पहल: 14 नवंबर को होगा द्वितीय विशाल अन्नकूट महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे निमंत्रण।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

सामाजिक समरसता की अनूठी पहल: 14 नवंबर को होगा द्वितीय विशाल अन्नकूट महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे निमंत्रण।

अलवर- सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अरावली विहार कॉलोनी अलवर में 14 नवंबर 2026, शनिवार को द्वितीय विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में किसी एक समाज के बजाय सर्वसमाज की सामूहिक सहभागिता रहेगी। बस्तीवासी और कॉलोनीवासी मिलकर इसे सामाजिक समरसता के उत्सव के रूप में मनाएंगे। महोत्सव का आयोजन आरटीओ की कोठी के पास, तहसीलदार कॉलोनी स्थित संघ स्थान,ओम क्लासेज के निकट,अयप्पा मंदिर के सामने किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 10:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक विशाल अन्नकूट प्रसादी का आयोजन होगा। ०5 नवंबर से घर-घर पहुंचेंगे निमंत्रण महोत्सव को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए ०5 नवंबर से मंदिरों और कॉलोनियों में संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। आयोजक घर-घर जाकर श्रद्धालुओं, परिवारों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करेंगे।
इस अभियान के तहत वार्ड 33 और 34, जयपुर रोड क्षेत्र, भूरा सिद्ध बस्ती,विवेकानंद नगर सेक्टर-०4,तहसीलदार कॉलोनी,श्याम नगर,जयंती फार्म हाउस के सामने स्थित कॉलोनी,कटीघाटी सहित आसपास की बस्तियों में सर्वसमाज को निमंत्रण दिया जाएगा।
एक आयोजन,अनेक समाज और एक परिवार का भाव
महोत्सव का मुख्य उद्देश्य दीपावली की खुशियों को सामाजिक समरसता से जोड़ना और सभी वर्गों को एक मंच पर लाना है। सभी समाजों के लोग आपसी सहयोग,आत्मीयता और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों का कहना है कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब खुशियां सभी के साथ बांटी जाएं और प्रत्येक व्यक्ति को अपनत्व एवं सम्मान का अनुभव हो। इसी सकारात्मक सोच के साथ दूसरी बार विशाल अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों,मातृशक्ति,युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों से सपरिवार शामिल होकर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है। आइए,दीपावली की खुशियां मिलकर मनाएं,एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करें और सामाजिक समरसता,सद्भाव एवं भाईचारे की नई मिसाल कायम करें।
आयोजक: समस्त बस्तीवासी एवं वार्ड 33 व 34 के कॉलोनीवासी
आप और हम – मिलकर एक परिवार।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp