बार और सौजना पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, आठ गिरफ्तार – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बार और सौजना पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, आठ गिरफ्तार

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

बार और सौजना पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, आठ गिरफ्तार

 

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर सुरज सिंह उत्तर प्रदेश ललितपुर। अपराधियों और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने वाले वारंटियों के खिलाफ ललितपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत थाना बार और थाना सौजना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों से आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में खलबली मच गई।पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत 4 नवंबर को यह कार्रवाई की गई। थाना सौजना पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना बार पुलिस ने भी चार वारंटियों को दबोचा। सभी आठ आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। इन आठ वारंटियों की हुई गिरफ्तारी थाना सौजना पुलिस ने उल्दनाकला निवासी तखत पुत्र जिवला तथा ग्राम गौना निवासी दिनेश उर्फ दिनशे पुत्र मौनलाल, दयाराम पुत्र मौनलाल और हरभजन पुत्र मौनलाल को गिरफ्तार किया।वहीं थाना बार पुलिस ने ग्राम टोडी निवासी खिलान पुत्र बज्जू, अर्जुन पुत्र रामदीन, रविन्द्र पुत्र विजयभान और आशीष पुत्र तुलसीराम को गिरफ्तार किया। दो थानों की पुलिस टीम ने की कार्रवाई गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष सौजना दीपक डांगुर अपनी पुलिस टीम के साथ तथा थानाध्यक्ष बार सुधाकर पाण्डेय अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संकेत दिया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp