अजय देवगन की वजह से 55 साल की उम्र में भी सिंगल है तब्बू,एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अजय देवगन की वजह से 55 साल की उम्र में भी सिंगल है तब्बू,एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

अजय देवगन की वजह से 55 साल की उम्र में भी सिंगल है तब्बू,एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

मुंबई/-तब्बू बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। कई दशकों से वे फिल्मों में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 55वां जन्मदिन मनाया है। इस उम्र में भी वे फिल्मों में सक्रिय हैं और मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं। खास बात यह है कि 55 साल की उम्र में भी तब्बू सिंगल हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है और मुंबई में अकेले जिंदगी बिता रही हैं। हालांकि, उनका परिवार और कई अच्छे दोस्त हैं। अजय देवगन के साथ भी उनकी लंबे समय से गहरी दोस्ती है। जानकर हैरानी होगी कि एक बार तब्बू ने बताया था कि अजय देवगन की वजह से ही उनकी अब तक शादी नहीं हुई है। दरअसल, अजय और तब्बू बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों पुराने दोस्त हैं। कुछ साल पहले तब्बू और अजय ने एक फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान तब्बू ने खुलासा किया था कि अजय और उनके कजिन समीर आर्या की वजह से वे सिंगल रह गईं। दरअसल, तब्बू से जो भी लड़का बात करने की कोशिश करता था, अजय और समीर उसके पास जाकर उसे धमकाते थे और तब्बू से दूर रहने के लिए कहते थे। तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में अजय देवगन और उनके कजिन समीर आर्या उनकी काफी निगरानी किया करते थे। दोनों इस बात को लेकर सतर्क रहते थे कि कोई लड़का तब्बू से बातचीत न करे। अगर कोई लड़का उनसे बात करता हुआ नजर आ जाता, तो अजय और समीर उसे पी*टने तक की धमकी दे देते थे। हालांकि, तब्बू ने ये सारी बातें मजाकिया अंदाज में हंसते हुए बताई थीं। उन्होंने आगे कहा था कि अब अजय को उनके लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढना चाहिए।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 07 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp