जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध करवाई राशन किट, हर माह मदद का लिया संकल्प। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध करवाई राशन किट, हर माह मदद का लिया संकल्प।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध करवाई राशन किट, हर माह मदद का लिया संकल्प।

 

Advertisement Box

नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए प्रधानाचार्य संगीता गौड़ एवं समाजसेवी अशोक मेठी ने मानवीय पहल करते हुए दो जरूरतमंद बच्चों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई।

अलवर जिले के मोरेड़ा सालपुर निवासी अभिषेक शर्मा के पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। करीब दो माह पूर्व उनकी माता का भी कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। माता के इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो जाने के कारण अब अभिषेक के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लालन-पालन करने वाला कोई नहीं होने के कारण परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है।

प्रधानाचार्य संगीता गौड़ एवं समाजसेवी अशोक मेठी ने अभिषेक शर्मा से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन परिस्थिति में हिम्मत से काम लेने के लिए कहा तथा राशन सामग्री उपलब्ध करवाई। उन्होंने भविष्य में भी अभिषेक की जरूरतों को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। अभिषेक को यह राशन किट हर माह उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेटा में अध्ययनरत निर्धन छात्रा राखी मीणा को भी राशन किट उपलब्ध करवाई गई। छात्रा की आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य में उसकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करने का संकल्प लिया गया।

प्रधानाचार्य संगीता गौड़ ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए हमें हमेशा आगे रहना चाहिए। भगवान ने हमें किसी की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने के काबिल बनाया है तो हमें जरूरतमंदों की मदद जरूर करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि बच्चों तक यह राशन किट प्रदीप गांधी एवं साहुन खान के सहयोग से पहुंचाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को नियमित सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें कठिन परिस्थितियों में संबल प्रदान करना है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp