सेवा संकल्प कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

सेवा संकल्प कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

 

Advertisement Box

विधायक पलटूराम ने विजेताओं को बांटी ट्रॉफी व प्रमाणपत्र, मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्टडी टेबल

 

जिला सम्वाददाता

 

श्रीदत्तगंज बलरामपुर। राजकीय इंटर कॉलेज दारी चौरा के सभागार में गुरुवार को संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत 2047’ विषय पर व्याख्यान, प्रदर्शनी एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक बलरामपुर पलटूराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मां सरस्वती की आराधना की गई।

 

कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक आशीष कुमार वर्मा ने सेवा संकल्प कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के नाम घोषित किए। विधायक ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

 

चित्रकला प्रतियोगिता में मोहिनी (कक्षा 9) ने प्रथम, संगीता (कक्षा 9) ने द्वितीय, दिव्या वर्मा (कक्षा 9) ने तृतीय, सरिता देवी (कक्षा 10) ने चतुर्थ तथा दीपांशी (कक्षा 12) ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कमलेश वर्मा (कक्षा 12) प्रथम, दामिनी (कक्षा 12) द्वितीय, अंशिका (कक्षा 12) तृतीय, नेहा (कक्षा 10) चतुर्थ तथा महिमा (कक्षा 11) पंचम स्थान पर रहीं।

 

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्टडी टेबल

 

माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई की सुविधा के लिए स्टडी टेबल का वितरण भी किया गया। कक्षा 10 की नेहा देवी, चांदनी और खुशी कश्यप, कक्षा 11 की सोनाली, मेहर बानो और शिवांशी तथा कक्षा 12 की सौम्या, दामिनी और कमलेश वर्मा को विधायक पलटूराम एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार मौर्य ने स्टडी टेबल प्रदान की।

 

इस अवसर पर विधायक पलटूराम ने विद्यार्थियों से मेहनत और कठिन साधना के साथ अपने भविष्य को संवारने तथा देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने सीमित संसाधनों और शिक्षक संख्या के बावजूद विद्यालय में बेहतर साफ-सफाई, वृक्षारोपण और शिक्षण व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य की सराहना की।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आशीष कुमार मौर्य ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभिभावक एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp