राजकीय विद्यालय में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजकीय विद्यालय में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

राजकीय विद्यालय में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट
(माचाडीअलवर):-नारायणपुर- नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन परिचय तथा देशहित में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय में चित्रकला,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने लघु नाटक,गीत एवं कविताओं के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय के संस्था प्रधान एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी। इस दौरान महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश ‘स्वच्छता ही सेवा है’ के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर सहित अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक लक्ष्मीकांत स्वामी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मीणा,वरिष्ठ अध्यापक सुखराम पुनिया, प्रियंका मीना,अध्यापक भूप सिंह जाट,संतोष कुमार सिंघल,लक्ष्मीकांत स्वामी, कविता रजवानी,मनीषा मीना सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp