संपर्क एआई से जन शिकायतों का विश्लेषण और समाधान होगा आसान – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संपर्क एआई से जन शिकायतों का विश्लेषण और समाधान होगा आसान

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क कॉल सेंटर का निरीक्षण।

संपर्क एआई से जन शिकायतों का विश्लेषण और समाधान होगा आसान।

Advertisement Box

 

*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):- जयपुर- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने सोमवार को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 के कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो एवं ऑडियो कॉल के माध्यम से परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सवाई माधोपुर निवासी नरेश ने वीडियो कॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (एमएए) में जनाधार एवं अन्य दस्तावेजों से संबंधित समस्या बताई। प्रमुख शासन सचिव ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रकरण का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जयपुर निवासी यश ने सांगानेरी महिला चिकित्सालय में स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की। इस पर प्रमुख शासन सचिव ने प्रकरण की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती राठौड़ ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जन शिकायतों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार की प्राथमिकता है। संपर्क एआई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण करने, उनकी प्रकृति के अनुसार वर्गीकरण करने तथा संबंधित विभाग एवं अधिकारियों तक प्रकरण पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगी। उन्होंने कॉल सेंटर में कार्यरत कार्मिकों से भी संवाद किया और शिकायतों की प्रकृति, कॉल प्राप्त होने की प्रक्रिया तथा उनके समाधान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp