बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती

 

Advertisement Box

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री असम गुवाहाटी असम में हुए एक स्थानीय चुनाव में पार्टी को झटका लगा है। इसपर भाजपा ने राहुल गांधी का नाम लेकर तंज कसा है।

कांग्रेस को असम में चुनावी झटका लगा है। SIR के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पार्टी को सिलचर नगर निगम बनने के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब इस हार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है कि कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी नहीं जीत सकती है। खास बात है कि स्थानीय चुनाव मत पत्रों से हुई थे। इधर, कांग्रेस दिल्ली में EVM हटाकर चुनाव मत पत्र से कराए जाने की मांग कर रही है।

 

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस की मत पत्र पर ज्यादा बड़ी हार हुई है। उन्होंने कहा, ‘आप देखिए कि बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस हार गई। बैलेट पेपर पर कांग्रेस थोड़ा ज्यादा ही हार गई। इसलिए EVM में लोग नोटा भी दबा देते हैं। मशीन देखकर कुछ लोग घबरा जाते हैं और कभी गलत जगह पर वोट मार देते हैं, लेकिन बैलेट में तो वोट देने के बारे में लोग जानते हैं। तो जब तक बैलेट पेपर में वोट होते हैं, तब कांग्रेस और ज्यादा हारती है।’

अल्पसंख्यक सीटों पर भी हारी कांग्रेस

 

सरमा ने कहा, ‘आज आप देखिए कि सिलचर इलाका में 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों की ही सीटें थीं। मतलब 10 सीट ऐसी थी, जहां कांग्रेस अल्पसंख्यकों के वोट से जीत सकती थी। लेकिन वहां भी कांग्रेस को वोट नहीं मिला और बस दो सीटें मिलीं और निर्दलीय को 5 सीटें मिलीं। तो पहला हुआ भाजपा-एजेपी, दूसरे हुए निर्दलीय और तीसरे पर कांग्रेस और बैलेट पेपर पर। आज के लिए हम लोग नारा दिए हैं कि आप मशीन पर भी हारने वाले हैं और बैलेट पर भी हारने वाले हैं।’

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp