
खिलाड़ियों को पुलिस बनाएगी योगी सरकार
मैदान की मेधा को सम्मान
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के लिए सरकारी सेवा के द्वार खोले गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार ने खिलाड़ियों को रोजगार के साथ सुरक्षित भविष्य से जोड़ने का काम किया है. अलग अलग सरकारी विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की जा चुकी है. यह संख्या 2017 के बाद की भर्तियों की है.
खिलाड़ियों की भर्ती का सिलसिला अभी थमा नहीं है. यूपी पुलिस में 866 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है. पुलिस में खिलाड़ियों की भर्ती का एक और दौर जारी है. आज बांटे जा रहे नियुक्ति पत्र इसी कड़ी का हिस्सा हैं.











