
Written by
shubh-bhaskar Report
बधिर विद्यालय जयपुर में विद्यार्थियों को निशुल्क बैग वितरण
दैनिक शुभ भास्कर कैलाश चंद्र कौशिक राजस्थान जयपुर। राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बैग वितरण से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम प्रभारी अम्बिका वैष्णव व कृष्णा चौहान ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को बैग वितरित किए गए हैं तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।











