प्रधानाचार्य ने 3 छात्राओं को हवाई-यात्रा करवाई – दैनिक शुभ भास्कर
Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानाचार्य ने 3 छात्राओं को हवाई-यात्रा करवाई

Author Image
Written by
shubh-bhaskar Report

प्रधानाचार्य ने 3 छात्राओं को हवाई-यात्रा करवाई

दैनिक शुभ भास्कर रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत,राजस्थान अजीतगढ़ , सीकर जिले के तहसील में सेठ रामेश्वरलाल सहरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़भोपजी की कक्षा -12 वीं की 3 छात्राओं को विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल टेलर ने जयपुर से उदयपुर की हवाई-यात्रा करवाई। विद्यालय की तीनों छात्राओं गुंजन सैनी, कल्पना बड़सरा एवं पूजा चौधरी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा -2026 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया था। विद्यालय के प्राध्यापक मुन्नालाल गढ़वाल के मार्गदर्शन में छात्रा गुंजन सैनी,कल्पना बड़सरा एवं पूजा चौधरी को जयपुर से उदयपुर हवाई-यात्रा करवाई गई। ‌ यात्रा के दौरान छात्राओं ने हवाई सफर का अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ उदयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया तथा वहां की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना-पहचाना। पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल टेलर का भी विद्यालय में समारोहपूर्वक स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में एसीबीईओ खण्डेला हरफूलराम बिजारणिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन मनोज शर्मा ने किया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✕
[news_reels]
WhatsApp